सुप्रीम कोर्ट ने दिया मायावती को झटका, कहा- ‘मूर्तियों पर खर्च किया जनता का पैसा वापस करो’

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनावों से बसपा सुप्रीमो मायावती की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. सुप्रीम कोर्ट ने मायावती को झटका देते हुए कहा है कि वह मूर्तियों में खर्च किया गया पैसा वापस लौटा दें. एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मायावती के शासनकाल के दौरान जितनी भी जगह मूर्तियों का निर्माण हुआ है वह सब सरकारी पैसे से हुआ है. कोर्ट ने कहा कि कोई भी राजनेता अपनी पार्टी और निजी कारणों के लिए पैसे का इस्तेमाल नहीं कर सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2009 में दायर रविकांत और अन्य लोगों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि मायावती को मूर्तियों पर खर्च सभी पैसों को सरकारी खजाने में जमा कराना चाहिए. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने मायावती के वकील को कहा कि अपने क्लाइंट को कह दीजिए कि सबसे वह मूर्तियों पर खर्च हुए पैसों को सरकारी खजाने में जमा कराएं.

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब ममता ने दी हो प्रशासन को चुनौती, इससे पहले भी…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *