वैलेंटाइन डे को आने में बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा है. सभी प्रेमी जोड़ों ने अपने अपने वैलेंटाइन को खुश करने की प्लानिंग भी शुरू कर दी है. लेकिन आज हमने ये स्टोरी उन लड़को के लिए तैयार जिनकी गर्लफ्रेंड उनसे रूठ गई है.
हममे में ऐसे कई लोग हैं जो करना कुछ चाहते हैं और उनसे हो कुछ जाता है. जिसकी वजह से उनकी गर्लफ्रेंड उनसे रूठ जाती है. फिर तो आप जानते ही हैं कि रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाना IAS EXAM क्लीयर करने से कम नहीं होता है. रूठी हुई गर्लफ्रेंड की वजह आपकी गर्ल फ्रेंड तो अपना मूड खराब कर लेती है उसके साथ आपके मूड की भी धज्जियां उड़ जाती है.

तो भईया इस वैलेंटाइन को ऐसा कुछ न करें जिससे आपका और आपकी गर्लफ्रेंड दोनों का मूड खराब हो जाए. अगर फिर भी ऐसा हो जाता है तो हम हैं न जनाब. हम बैठे ही हैं इसीलिए कि आपको इस मुसीबत से छुटकारा दिला सकें…
-अगर आपकी जानू आपसे रूठ गई है तो आप उसके हाथों को चूम कर और उसे प्यार से सॉरी बोलकर मना सकते हैं. अगर आपमें ऐसा करने की हिम्मत नहीं है तो अगले प्वॉइंट पर नजर डालें.
-अक्सर फिल्मों में आपने देखा होगा कि हीरो अपनी हिरोइन को मनाने के लंबी बिल्डिंग पर बिना अपनी जान की परवाह किए फूलों का गुलदस्ता लिए चढ़ जाता है. हम आपसे ऐसा करने को बिल्कुल भी नहीं कहेंगे लेकिन आप अपनी गर्लफैंड को उसकी पसंद का गुलदस्ता देकर तो मना ही सकते हैं. लेकिन साथ में थोड़ा प्यार भी जताना होगा. अगर आपको उनकी पंसद का पता नहीं तो अगला कदम ये है.
-प्यार में इगो की कोई जगह नहीं होती. इसलिए कुछ ऐसा करें कि वो महसूस करने के लिए मजबूर हो जाए कि आप उसके आस पास हैं. क्योंकि दूरी से दूरियां और भी बढ़ जाती है. इसके लिए आप उसे रोज एक मैसेज जरूर करें ताकि आपकी मौजूदगी उसकी जिंदगी में दर्ज रहे. दोस्तो इस वैलेंन्टाइन अपनी रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाए और प्यार के समुद्र में गोते खाएं…
