लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत तीन राज्यों में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत की खबर आ रही है. जिसमें सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं. जहरीली शराब से मौत को लेकर राज्य की योगी सरकार ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं. एक न्यूज़ एजेंसी की खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत की खबर आ रही है.
जिसमें सबसे ज्यादा लोगों की जान उत्तर प्रदेश में गयी है. जहाँ जहरीली शराब के सेवन से 14 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है. वहीँ कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. न्यूज़ एजेंसी की अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में कच्ची शराब पीने से 5 लोग की मौत हो गयी है. यहाँ दस से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है.
इसके आगे उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भी जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत की खबर है. इन सनसनीखेज मौतों को लेकर राज्य की योगी सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही इस मामले में एक आबकारी अधिकारी और चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
इसके अलावा जहरीली शराब शराब का कहर उत्तराखंड के रूड़की में भी देखने को मिल रहा है, जहाँ जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत की खबर है. वहीँ कई लोगों की हालत गंभीर है. इसके साथ ही बिहार से भी जहरीली शराब पीने से कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये हैं.
