पत्नी की जुदाई सह नहीं पाया तो उठाया ऐसा कदम, हैरान रह गए ससुराल वाले

अन्य जिले अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : मोहब्बत इंसान को कहां से कहां पहुंचा देती है, इसका ताजा उदाहरण बुलंदशहर से सामने आया है, जहां पत्नी से जुदाई के कारण एक युवक ने आत्महत्या कर ली, युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर धमकाने का आरोप लगाया है, मिली जानकारी के मुताबिक युवक का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था, जिस कारण उसकी पत्नी काफी समय से मायके में ही रह रही थी

अवसाद में था युवक
दरअसल, बुलंदशहर के साठा मोहल्ला का रहने वाला निक्की अवसाद में था, बताया जा रहा है, करीब ढाई साल पहले ही उसकी शादी हुई थी, मगर 6 महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी, जिस कारण व अलग व्यवहार करने लगा था, उसने अपने सास और ससुर से बात करने की कोशिश भी की मगर हर बार उसके साले ने धमकाया, आखिरकार इस बार उसने सुसाइड नोट तैयार किया और अपने कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया

अकेला रह गया बच्चा
बता  दें की मृतक निक्की का एक बच्चा भी है, जो उसके साथ ही रहता था, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *