नई दिल्ली : नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है.
मेष – अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है. किए गए अच्छे कामों की तारीफ हो सकती है और उन कामों का फायदा आपको कुछ दिनों बाद जरूर मिलेगा.
वृष – व्यावहारिक योजना बनाएंगे और उसपर काम शुरू कर देंगे. इससे अच्छी सफलता मिलेगी. पार्टनर से संबंध अच्छे हो सकते हैं. मानसिक सहयोग की जरूरत है, जो आपको पार्टनर से मिलेगा.
मिथुन – खास काम थोड़ा रुक कर करें तो आपके लिए अच्छा है. अपनाव्यवहार लचीला रखने की कोशिश करें.. इससे आपको फायदा हो सकता है.
कर्क – नौकरी और बिजनेस के मामले सुलझ जाएंगे. साझेदारी के काम में आगे बढ़ते जाएंगे. आमदनी और पद लाभ हो सकता है. नई योजनाओं के ऑफर मिलेंगे.
सिंह – पार्टनर और नजदीकी दोस्तों के साथ रोचक बातचीत होगी. आसपास के धार्मिक याराजनीतिक घटनाक्रमों से आपको फायदा हो सकता है.
कन्या – उनसे फायदा हो सकता है. घर और शहर से बाहर जाने का योग बन रहा है. नया वाहन खरीदने का भी मन बनेगा. कोई मकान या प्लॉट खरीदने का कोई काम शुरू किया तो सफल हो जाएंगे.
तुला – नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं. रोमांस के लिए समय निकालेंगे. रचनात्मक कामों में सफल रहेंगे. धैर्य से काम लेंगे और ज्यादा काम निपटा लेंगे.
वृश्चिक – किस्मत का साथ मिलेगा. कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. स्टूडेंट्स भी खुश रहेंगे. मेहनत बहुत होगी. दोस्तो और भाइयों से मदद मिलती रहेगी.
धनु – पार्टनर के साथ रोमांस के कुछ अवसर मिलेंगे. कई दिनों से आप जो प्लानिंग कर रहे हैं. आज आप उस पर काम भी शुरू कर सकते हैं.
मकर – बिजनेस में कुछ बदलाव का मन बन सकता है. राजनीतिक क्षेत्र में भी समय अच्छा है.
कुंभ – आज खर्चा भी ज्यादा हो सकता है. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.
मीन – किसी बात या स्थिति से आपकी सोच बदल जाएगी. ये बदलाव भी आज जरूरी है और आपके लिए सकारात्मक भी रहेगा.
