इस बार में वैलेंटाइन डे पर फ्री मिलेंगी Drinks, बस करना होगा ये काम

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

वैलेंटाइन डे यानी प्यार-मोहब्बत का दिन, एक दूसरे के इश्क में खो जाने का दिन. लेकिन एक तरफ जहां कुछ लोगों के लिए वैलेंटाइन डे प्यार और रोमांस लेकर आता है वहीं कुछ लोग जिनका ब्रेकअप हो जाता है उनके लिए ये दिन किसी बोझ से कम नहीं होता. इन लोगों को उस दौर से निकालने और आगे ले जाने की खूबसूरत पहल की गई है. जी हां, साउथ दिल्ली स्थित गैस्ट्रोनोमिका किचन एंड बार रेस्टोरेंट ने स्कीम निकाली है कि वैलेंटाइन डे के दिन जो अपनी एक्स की फोटो जलाकर उसे फ्लश करेगा उसे फ्री शराब दी जाएगी.

यानी आप अपनी एक्स की तस्वीर लेकर आइए, उसे जलाइए, फ्लश कीजिए और बदले में आपको फ्री शराब मिलेगी. जिन लोगों का दिल टूटा है उनके लिए ये स्कीम खास तौर पर काफी कारगर साबित होने वाली है क्योंकि एक तो ऐसा करके उनके भीतर का गम बाहर निकल जाएगा वहीं दूसरी तरफ फ्री में शराब मिलेगी वो अलग.

यह भी पढ़ें : IAS के एग्जाम जितना मुश्किल है प्यार का इजहार, ये टिप्स कर सकते हैं ट्राई

गौरतलब है कि फिल्म जब वी मैट में भी ऐसा ही एक सीन भी था जिसमें गीत यानी करीना कपूर का दिल टूटने के बाद जब वो डिप्रशेन के दौर से गुजर रही थी उस दौरान शाहिद कपूर उन्हें उनके एक्स की फोटो जलाने और फ्लश करने को कहते हैं और ऐसा करके करीना कपूर बहुत खुश होती हैं. ऐसा ही आइडिया अब इस रेस्टोरेंट ने लागू किया है. देखना दिलचस्प होगा कि गुरुवार को कौन यहां पहुंचकर अपने एक्स की तस्वीर को जलाकर फ्लश करता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *