मंत्री सत्यापल सिंह को ग्रामीणों की खरी-खरी, कर बैठे थे ये काम…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

मेरठ: पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर जहां एक तरफ पूरे देश में गम और गुस्से का आलम है वहीं शहीदों के सम्मान में निकलने वाली यात्रा या श्रद्धांजलि सभा में राजनेता ऐसी ऐसी हरकते कर रहे हैं कि, हर किसी को गुस्सा आ रहा है. कोई हंस रहा है, कोई फोटो खिंचा रहा तो कोई लोगों का हंसकर अभिवादन कर रहा है. लेकिन अब जो नया नाम जुड़ा है वो हैं मुंबई पुलिस कमिश्नर रहे और वर्तमान में बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह का. हालांकि, सत्यपाल सिंह को लोगों का गुस्सा भी खूब झेलना पड़ा.

जूते पहनकर अंतिं संस्कार स्थल पर बैठ गए
दरअसल, मंगलवार को शहीद अजय कुमार को अंतिम विदाई दी गई. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, यूपी के कैबनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, मेरठ से बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल सहित कई नेता आए थे. लेकिन शहीद के सम्मान में आए ये नेता जूते पहनकर ही अंतिम संस्कार स्थल पर चल रही शोक सभा में बैठ गए. अजय कुमार की शहादत पर पहले ही नाराज गांव वालों इन पर भड़क गए और खूब खरी खोटी सुनाई.

ठहाके लगाते भी नजर आते सत्यपाल सिंह
इसी सभा में सत्यपाल सिंह का एक फोटो भी वायरल हो रहा है. जिसमें वो हंसते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज भी शहीद की विदाई में हंसते हुए नजर आए थे. मुरादाबाद से बीजेपी के मेयर भी कैंडल मार्च में हंसते खिलखिलाते दिख रहे थे.

शारदा यूनिवर्सिटी का छात्र बना आतंकी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

राजा भैया का ये ‘दांव’ यूपी की राजनीति में भूचाल ला देगा ?

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *