उर्दू गेट तोड़े जाने से गुस्साए आजम खान, डीएम को दी ये खुली चुनौती…

अन्य जिले अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

रामपुर/लखनऊ: आजम खान के द्वारा बनवाए गए उर्दू गेट को तोड़े जाने के बाद रामपुर से लेकर राजधानी लखनऊ तक राजनीति गरमाई हुई है. इधर गेट तोड़े जाने से गुस्साए आजम खान ने रामपुर डीएम को चेतावनी दी ही. डीएम को खुली चुनौती देते हुए आजम खान ने कहा है कि, गांधी समाधि की एनओसी भी नहीं है तो क्या डीएम में अगर हिम्मत है तो उसे भी गिरा दें.

आजम खान ने रामपुर में बनवाया था उर्दू गेट
सपा सरकार के दौरान काबीना मंत्री रहे आजम खान ने भारी वाहनों के शहर में रोकने के लिए उर्दू गेट के नाम से एक द्वार बनवाया था. इसके बनने के बाद भारी वाहन शहर में जाने के बजाए शहर के बाहर से निकलते थे. इन वाहनों में ज्यादातर ट्रक और रेत के ट्रेक्टर होते थे जिनसे सहर में दुर्घना और यातायात का खतरा रहता था.

उस वक्त भी सियासत आज भी सियासत
जिस वक्त ये गेट बनवाया था तब भी उस गेट को लेकर राजनीति गर्म रही थी. कुछ लोग इसके विरोध में थे और कुछ लोग इसके पक्ष में. ऐसा ही आलम गेट को तोड़े जाने पर दिखाई दे रहा है. कुछ लोग गेट तोड़े जाने से खुश दिख रहे हैं तो कुछ की चिंता में वही भारी वाहनों के शहर में आवाजाही को लेकर है. उर्दू गेट बनवाए जाने से शहर में बाहरी वाहनों से होने वाला खतरा टला हुआ था.

गेट गिराने की वजह


बता दें कि, सरकार बदलने के बाद से ही रामपुर में उर्दू गेट को लेकर राजनीति तेज हो गई थी. सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाकर जांच की गई. फिर एनओसी ना होने की बात कहकर अब गेट तोड़ दिया गया है.

आजम खान ने डीएम को दी खुली चुनौती
उर्दू गेट तोड़े जाने से सपाईयों में गुस्सा दिखा. वहीं गुस्साए आजम खान ने एनओसी की बात पर गेट तोड़े जाने को लेकर डीएम को आड़े हाथों लिया. आजम खान ने कहा कि, तारामंडल की एनओसी नहीं है, नगरपालिका की एनओसी नहीं है, पार्कों की एनओसी नहीं है ये सरकार क्या क्या गिराएगी. गाधी समाधि की एनओसी नहीं है डीएम में हिम्मत है तो उसे तोड़कर दिखा दें. गेट गिराकर कोई बहादुरी का काम नहीं हुआ है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *