अब होस्ट नहीं गेस्ट बनकर कपिल के शो में आएगी गुत्थी !

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

दिल्ली : खबर है कि जल्द की कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा में सुनील ग्रोवर नजर आने वाले हैं, खबरों के मुताबिक सुनील जल्द ही कपिल के शो में दिखाई देंगी, लेकिन यहां हम आपको बता दें कि इस बार सुनील ग्रोवर होस्ट नहीं बल्कि गेस्ट की भूमिका में रहेंगे

फिल्म भारत के प्रमोशन में आएंगे !

दरअलस, सलमान खान और सुनील ग्रोवर की फिल्म भारत जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है, ऐसे में फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए भारत की पूरी टीम कपिल के शो में आएगी, लिहाजा उम्मीद लगाई जा रही है कि टीम में सुनील ग्रोवर भी शामिल होंगे

सलमान लाएंगे सुनील को शो में

खबरों के मुताबिक सलमान खान सुनील ग्रोवर को शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए साथ ला सकते हैं, सलमान के साथ सुनील के अलावा फिल्म से जुड़े और भी कलाकार मौजूद रहेंगे, ऐसे में जब कपिल और सुनील ग्रोवर लड़ाई के बाद पहली बार कैमरे के साथ एक साथ सामने होंगे तो दोनों की जोड़ी क्या कमाल दिखाती है ये तो शो में ही पता चलेगा

कपिल और सुनील ग्रोवर में हो चुकी है लड़ाई

दोनों कलाकारों के बीच लड़ाई हो चुकी है, दरअसल, कपिल शर्मा शो की टीम आस्ट्रेलिया में एक शो के लिए गई थी, वहां से वापस आते वक्त कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में ही लड़ाई हो गई थी, बताया जाता है लड़ाई के दौरान कपिल से सुनील ग्रोवर को अपशब्द भी कहे थे, जिसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा से दूरी बना ली थी.

एक नजर इधर भी..

VIDEO: सोशल मीडिया पर खुद को बताया कश्मीर की कली, तो हो गई सरेआम पिटाई

VIDEO… अजगर को लालच पड़ा महंगा, जिंदा बकरी निगली तो हुआ ये हाल

 

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *