गरीब के घर बिजली विभाग ने भेजा 1 अरब 28 करोड़ 45 लाख 95 हजार का बिल, अधिकारी बोले जमा करो

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/हापुड़: उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के अधिकारी जो ना करें वही अच्छा, बीते कुछ दिनों से इस विभाग के बाबू-अधिकारी सरकार की फजीहत कराने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. नया मामला हापुड़ के चमरी इलाके का है.जहां बिजली विभाग ने सारी हदों को पार करके एक गरीब परिवार के घर में 1 अरब 28 करोड़ 45 लाख 95हजार 444 रुपये का बिजली का बिल भेजा है. दरअसल, इलाके के बुजुर्ग शमीम का परिवार बेहद गरीब है घर में केवल एक कनेक्शन पर पंखे और बल्ब का ही उपयोग होता है. लेकिन परिवार के होश तो तब उड़ गए जब गरीब उपभोक्ता के घर 1 अरब 28 करोड़ 45 लाख 95हजार 444 रुपये का बिल आया.

अधिकारी बोले जमा कराओ, परिवार परेशान
1 अरब से ज्यादा के बिल को देखकर पूरा परिवार सदमे में है. उपभोक्ता शमीम का कहना की सारी जमीन जायदाद के अलावा खुद भी बिक जाऊं तब भी ये बिल अदा नहीं कर पाउंगा. इस बाबत वो जब बिजली विभाग के अधिकारियों से मिले तो अधिकारियों ने कह दिया कि, बिल चुकाओ नहीं तो बिजली काट दी जाएगी और कार्रवाई भी होगी. इसके बाद से पूरा परिवार डरा सहमा है. पीड़ित परिवार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है और अधिकारी बात सुनने के बजाए इधर से उधर पीड़िता से चक्कर लगवा रहे हैं. हर जगह से एख ही जवाब मिल रहा है कि, बिजली काट दी जाएगी

एक नाम पर दो मीटर का खेल भी करे बाबू, विभाग की करा रहे फजीहत
उत्तर प्रदेश में उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने उपभोक्ताओं की परेशानियों को समझते हुए तमाम तरह के विवाद के लिए बिजली विभाग में एक हेल्पलाइननंबर चालू करवा रखा है. उस नंबर पर लो अपनी शिकायत भी दर्ज करा रहे हैं और तो और ट्वीटर के माध्यम से भी समस्याओं को सुलझाया जा रहा है और विभाग को निर्देशित किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इन दिनों श्रीकांत शर्मा खुद लोगों के मैसेज का रिप्लाई करके समस्या से संबंधित उपाय बताते हैं. लेकिन तमाम जिलों में बैठे विभाग के बाबू और अधिकारी उनके किए धरे पर पानी फेरने के काम कर रहे हैं. हद तो ये है कि, एक एक महिला के नाम पर एक ही घर में दो-दो बिजली कनेक्शन कर दिए हैं. परिवार को तब पता चलता है जब कई महीने बाद दोनों कनेक्शन का बिल घर पहुंचता है. फिर पीड़ित उपभोक्ता एक कनेक्शन कटवाने के लिए इधर से उधर चक्कर काटता है लेकिन कई मामलों मे देखा गया है कि, 6-6 महीने गुजर जाने के बाद भी अधिकारी एक कनेक्शन नहीं काटते और फिर दोनों का बिल आ जाता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *