अखिलेश यादव ने छुए चाचा के पैर, क्या दिल छू पाए?

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: होली के बाद से ही उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में सैफई परिवार को लेकर नई सुगबुगाहट शुरु हो गई है. दावा तो ये भी किया जा रहा है कि, होली के मंच पर एक साथ नजर आया यादव परिवार अब राजनीति के मंच पर भी एक साथ आ सकता है.

अखिलेश यादव ने छुए चाचा शिवपाल के पैर
सैफई में यादव परिवार करीब 4 साल बाद एक मंच पर दिखा. और इस मंच की खास बात ये थी कि, सभी में पहले जैसा प्यार और गर्मजोशी दिखी. वहीं जब शिवपाल यादव मंच पर पहुंचे तो अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव के पैर छुए, वहीं शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव और रामगोपाल यादव के पैर छुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी जोश में जिंदाबाद के नारे लगाए.

शिवपाल यादव के हाव-भाव
इस होली मिलन के बाद यादव परिवार के मिलन की बात कही ज रही है. लेकिन इस मंच पर अखिलेश यादव ने जब शिवपाल यादव के पैर छुए तो शिवपाल यादव उन्हें बिना देखे आगे बढ़ गए. शिवपाल यादव के न देखने और रिस्पॉन्स न देने पर अखिलेश यादव भी थोड़े झेंपते दिखाई दिए. और उन्होने माइक संभालकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करना शुरु कर दिया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *