दारोगा की गिरफ्तारी करने गई थी CBI की टीम, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नोएडाः राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा गांव में सीबीआई की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. सीबीआई की टीम शनिवार की सुबह अपने एक दारोगा की गिरफ्तारी के लिए गांव में उसके घर दबिश देने पहुंची थी. लेकिन दरोगा घर पर नहीं था.

इस बीच सीबीआई की टीम का दरोगा के परिवार के साथ नोंक-झोंक हो गई. दरोगा के परिवार ने सीबीआई की टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी.

सीबीआई की टीम ने भागकर बचाई जान
बताया जा रहा है कि शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और टीम को दौड़ा लिया. सीबीआई की टीम ने किसी तरह भाग कर जान बचाई. इस मामले में इकोटेक तीन थाना प्रभारी अनीता चौहान का कहना है कि टीम के साथ दरोगा के परिवार ने मारपीट की है. लेकिन अभी सीबीआई की तरफ से थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *