प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ अखिलेश यादव ने की सभी संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी भंग, लोग बोले ‘नरेश’ कैसे ‘उत्तम’?

अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: लगातार मिल रही हार के बाद अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी की है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर अन्य सभी कार्यकारिणी भंग कर दी है. उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के साथ ही लोहिया वाहिनी, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड सहित अन्य सभी फ्रंटल संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है ।

सपा में होगी ‘सर्जरी’
माना जा रहा है कि, इस एक्शन के बाद पार्टी कार्यपरिषद के सम्मेलन के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर में होगा ।

लगातार मिली हार,उठने लगे थे सवाल
दरअसल,विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही कार्यकारिणी भंग करने की संभावना जताई जा रही थी।. क्योंकि, विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन ना करने के साथ ही निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव, विधानपरिषद चुनाव और अब उपचुनाव में भी पार्टी को करारी हार मिली. इसके बाद से समाजवादी पार्टी के नतृत्व और कार्यकर्ताओं पर सवाल उठ रहे थे. इस बीच पार्टी के विधायकों और चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों के साथ दो दौर की समीक्षा बैठक हुई. समीक्षा बैठक के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की है।

प्रदेश अध्यक्ष बरकार, सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पद अभी बहाल रखा गया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव हो सकता है लेकिन जब तक नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश पूरी नहीं हो जाती है तब तक नरेश उत्तम पटेल कार्य करते रहेंगे. हालांकि, अखिलेश यादव के इस एक्शन के बाद के बाद प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तमाम सवाल उठ रहे है. सोशल मडिया पर लोग प्रदेश अध्यक्ष को ना हटाए जाने पर तमाम सवाल करते दिखे ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *