100 दिन की योगी सरकार, सीएम बोले ‘जो कहा वो किया’, गिनाए 100 दिन के काम

अन्य जिले अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तरप्रदेश की राजनीति का 37 साल पुराना भूगोल बदलकर नया इतिहास लिखने वाली योगी सरकार ने, दूसरी पारी का पहला शतक पूरा कर लिया है. यानि 25 मार्च 2022 को शपथ लेने वाली योगी 2.0 सरकार के सोमवार को 100 दिन पूरे हो गए. सीएम योगी  आदित्यनाथ ने इन 100 दिनों की सरकार को सेवा, सुरक्षा और सुशासन नाम से संबोधित किया।

जीत की लहर, काम पर मुहर
अपनी 100 दिन वाली सरकार को सीएम योगी ने सेवा, सुरक्षा और सुशासन का शीर्षक दिया है. MLC चुनाव से लेकर उपचुनाव तक मिली जीत को, सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर बताया. विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, एमएलसी चुनाव और अब उपचुनाव की दो सीटें जिन्हें समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है वहं बीजेपी ने जीत दर्ज की, मुख्यमंत्री ने इस जीत को सरकार के काम पर जनता की मुहर बताया।

100 दिन की उपलब्धियां…
सरकार की 100 दिन उपलब्धियों के आंकड़ों में दावा है कि, कड़ी कानून व्यवस्था में अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है. बदमाशों की गोली का जवाब गोली से देते हुए करीब 500 एनकाउंटर हुए हैं. माफिया-अपराधियों की 844 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त या ध्वस्त की गई है. दंगाइयों पर बुलडोजर वाला ऐक्शन हुआ है. 100 से अधिक अपराधियों की संपत्ति पर भी बुलडोजर चला है. बिना किसी बवाल के यूपी में लाउडस्पीकर पर बड़ा फैसला किया. निवेश और रोजगार के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. 15 करोड़ लोगों के जीवन से जुड़ी राशन योजना को बढ़ाया गया. सरकार बनने के बाद से लगातार नियुक्तियों पर जोर दिया जा रहा है. पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्ती के अलावा सीनियर अफसरों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारी और एसएसपी पर एक्शन हुआ है. 100 दिन में 12 हजार 537 करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान किया है।

100 दिन का ‘रिपोर्ट कार्ड’
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे
सरकार ने 25 मार्च, 2022 को शपथ ली थी
CM योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
100 दिन सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए रहे: योगी
‘उपचुनाव में BJP की जीत सरकार पर जनविश्वास का प्रतीक’
‘हमने जनता से जो भी वादे किए हैं वो पूरे किए’
‘1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम’
प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है: योगी
‘बजट में सरकार के 97 संकल्पों को लागू किया गया’
‘प्रदेश में पहली बार निवेश का माहौल बना है’
‘निर्यात 1 लाख 56 हजार करोड़ रुपये का हो गया है’
‘यूपी में 10 एयरपोर्ट चालू हैं और 9 पर काम हो रहा’

कितने वादे हुए पूरे और अभी कितने हैं अधूरे
योगी सरकार इससे पहले अपने संकल्प पत्र के करीब 97 संकल्पों को बजटीय दायरे में ला चुकी है. वहीं सरकार 100 दिन की उपलब्धियों के बाद अब 6 महीने, 1 साल, 2 साल और 5 साल पर भी जनता को रिपोर्ट कार्ड देगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *