नई दिल्ली : पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार को हिरासत में लिए गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर पायलट अभिनंदन की आज वतन वापसी होगी. अभिनंदन को पाकिस्तान वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत को सौंपेगा. विंग कमांडर की सही सलामत स्वदेश वापसी के लिए वाघा बॉर्डर पर खास तैयारी की गई है.
वायुसेना का प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा वाघा बॉर्डर
विंग कमांडर की वतन वापसी के लिए वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को वाघा बॉर्डर पर पहुंचेगा. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान अभिनंदन को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंपेगा या भारतीय अधिकारियों को.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने किया था ऐलान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि सेना की ओर से शुक्रवार को भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा किया जाएगा.
विदेश मंत्री ने दिए थे बातचीत के संकेत
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ‘शांति का न्योता देने के लिए’ अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं. कुरैशी ने यह बयान भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े हुए तनाव के मद्देनजर दिया है.
