कानपुर/लखनऊ: PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की कानपुर रैली में हिंसा की साजिश रचने के आरोपी 5 सपा नेताओं पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ी कार्रवाई की है. अखिलेश यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी से बाहर कर दिया है. कानपुर रैली के दौरान हिंसा की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने इन पांचों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
क्या था मामला?
दरअसल, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेट्रो रेल का लोकार्पण करने कानपुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने रैली को संबोधित किया. तब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग एक गाड़ी में तोड़फोड़ करते देखे गए. वह आगजनी कर रहे थे. इस गाड़ी पर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का पोस्टर लगा हुआ था. वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई. पुलिस ने इसे हिंसा फैलाने की साजिश माना और केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी ।
अखिलेश यादव का एक्शन
वहीं इस मामले के सामने आने के बाद SP अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सख्ती दिखाई है. उनके निर्देश पर कानपुर कांड के सभी पांचों आरोपियों को पार्टी से निकाल दिया गया है. बीजेपी (BJP) के सपा पर हमला बोलने के फौरन ही समाजवादी पार्टी ने सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकांत शर्मा और सुशील राजपूत को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
