सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होगी ये पार्टी, अखिलेश यादव करेंगे औपचारिक ऐलान

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः लोकसभा चुनावों से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आना-जाना चालू है. मंगलवार (5 मार्च) को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. इस प्रेसवार्ता में अखिलेश के साथ आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी शामिल होंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद आरएलडी भी इसमें शामिल हो सकती है.

यह भी पढ़ें : 2007 की राह पर मायावती, इस बार भी चल पाएंगे उनके ब्राह्मण कार्ड का जादू?

आरएलडी को मिलेंगी 3 सीटें
अगर आरएलडी सपा-बसपा महागठबंधन का दामन थामती है तो उसे 3 लोकसभा सीटें मिल सकती है. गठबंधन में RLD को मिलेगी बागपत, मुजफ्फरनगर और मथुरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी. सपा ने अपने कोटे से आरएलडी को मथुरा सीट दी थी.

आरएलडी ने की थी इतनी सीटों की मांग
सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक, सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने के लिए आरएलडी ने 4 सीटें मांगी थी. चौथी सीट की संभावनाओं को लेकर पीसी से पहले होगी बातचीत होने के आसार हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *