बुलंदशहर : जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या सैकड़ा को पार करते हुए अब 102 पर पहुंच गई है. गुरुवार को जिला अस्पताल के लैब टैक्नीशियन समेत 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनमें खुर्जा के चार, शिकारपुर का प्रवासी मजदूर और गुलावठी की एक महिला भी शामिल है. जनपद में अब कुल 102 संक्रमितों में से 61 ठीक हो गए हैं, जबकि 2 की मौत हो चुकी है और अब 39 संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं.
लैब सील की गई
कोरोना संक्रमण की चेन जनपद में लगातार बढ़ती जा रही है. इसके कारण लोगों में खौफ है. गुरुवार को जिला अस्पताल के लैब टैक्नीशियन निवासी चौक बाजार बुलंदशहर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे जिला अस्पताल में अब और लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. जिला अस्पताल की लैब सहित कुछ भाग को सील किया जा सकता है. चौक बाजार नया हॉटस्पॉट घोषित कर रेड जोन में शामिल हो जाएगा.
खुर्जा में भी बढ़ रहा आंकड़ा
उधर, खुर्जा में पिछले दिनों पॉजिटिव मिले रोडवेज के एक क्लर्क की पत्नी, पुत्री और मकान मालिक भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. खुर्जा में ही पिछले दिनों एक अस्पताल में पॉजिटिव मिले मरीज की पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली है. शिकारपुर में मुंबई से आए प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. गुलावठी की महिला जिसकी ससुराल हापुड़ में है उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.
लॉकडाउन का हो पालन-डीएम
डीएम का कहना है कि इसे हापुड़ जनपद के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है. कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को कोविड-19 अस्पताल चिटटा में शिफ्ट किया जा रहा है. बुलंदशहर कोरोना ग्राफ102 कुल संक्रमित मरीज 61 ठीक हुए 02 की मौत39 उपचाराधीन कोट—कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. सभी जनपदवासी लॉकडाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं.
