कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में कुल 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक चुनाव होंगे.
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएपीएफ कंपनियां होंगी तैनात
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान
पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान
मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान
10 मार्च को होगी मतगणना
5 राज्यों में सात चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
15 जनवरी तक प्रचार पर रोक
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएपीएफ कंपनियां होंगी तैनात
कानून व्यवस्था की स्थिति और खतरे की आशंका को देखते हुए सभी चुनावी राज्य में पर्याप्त संख्या में सीएपीएफ कंपनियां तैनात की जाएंगी.
यूपी में सात चरण के चुनाव
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव किए जाएंगे इंसास चरणों के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होंगे. यूपी में पहले चरण के चुनाव 10 फरवरी को होंगे. वही दूसरे चरण के 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च, सातवां और अंतिम चरण चुनाव 7 मार्च को होंगे.
