नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों के लिए देश में हलचल बढ़ गई है. इसी बीच शनिवार शाम 5 बजे विज्ञान भवन में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि 5 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव और 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है.
चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने से पहले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी ने ट्विटर पर एक आंकड़ा शेयर किया है. कुरैशी द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2004 में अधिसूचना 29 फरवरी, 2009 में अधिसूचना 2 मार्च और 2014 में अधिसूचना 5 मार्च को जारी की गई थी.
The dates on which the schedule was announced was :
2004 – Feb 29,2004
2009 – March 2,2009
2014 – March 5,2014Due date for constitution of new house :
2004 – June 1
2009 – May 30
2014 – June 3
2019 – June 2 https://t.co/U1HEH9JqRz— Dr. S.Y. Quraishi (@DrSYQuraishi) March 9, 2019
सात चरणों में हो सकता है चुनाव
डॉ. एसवाई कुरैशी के आंकड़े के मुताबिक, 2004 में 1 जून, 2009 में 30 मई, 2014 में 3 जून को लोकसभा का कार्यकाल खत्म हुआ था. इस बार 2 जून को लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. 2004 में चुनाव 20 अप्रैल से लेकर 10 मई के बीच चार चरणों में, 2009 में 16 अप्रैल से लेकर 13 मई के बीच पांच चरणों में और 2014 में 7 अप्रैल से लेकर 12 मई के बीच 9 चरणों में चुनाव खत्म हुआ था.
