सीतापुर: अरे…अरे…भाई, आपको किसने बुलाया…ये क्या कर रहे हैं आप… दिमाग खराब है क्या आप लोगों का… क्लोज मीटिंग है ये… चलिए… हटिए… कुछ डिसिप्लिन तो रखिए… ये अधिकारियों की मीटिंग चल रही है…. ये शब्द किसी और के नहीं बल्कि यूपी सरकार में मंत्री और सीतापुर जिले की प्रभारी रीता बहुगुणा जोशी के हैं. शनिवार को सीतापुर में कलक्ट्रेट के दौरान रीता बहुगुणा जोशी पत्रकारों पर भड़क गईं और इन्हीं शब्दों के साथ उन्हें बाहर जाने के लिए कहा.
दरअसल, बैठक के दौरान कुछ मीडियाकर्मी कवरेज के लिए पहुंचे थे. मीडियाकर्मी किसी भी अधिकारी से जब तक कोई सवाल करते रीता बहुगुणा जोशी उन भर भड़क गई और उन्हें बाहर जाने का कहा. उनके इस व्यवहार के बाद सभी पत्रकार बाहर आ गए, लेकिन मंत्री जी का वीडिया बना लिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रीता बहुगुणा जोशी का यह वीडिया पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया में लोगों ने मंत्री का यह व्यहार जूता वॉर से जोड़ा.
