Loksabha Election 2019 LIVE: : सात चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों (Assembly elections 2019) के मद्देनजर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी है. संवाददाताओं को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग के प्रमुख ने कहा कि इस बार के आम चुनावों में मतदाताओं के NOTA का विकल्प मौजूद रहेगा. चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने बताया कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. पहला चुनाव 11 अप्रैल को होगा. वहीं नतीजे 23 मई घोषित किए जाएंगे.

कब-कब होंगे चुनाव

पहला चरण- 11 अप्रैल

दूसरा चरण- 18 अप्रैल

तीसरा चरण- 23 अप्रैल

चौथा चरण- 29 अप्रैल

पांचवां चरण- 6 मई

छठवां चरण- 12 मई

सातवां चरण- 19 मई

चुनाव आयुक्त प्रमुख की ओर से कही गई खास बातें…

  • लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 1950 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
  • लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी देनी होगी.
  • मोबाइल ऐप के जरिए आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दी जा सकेगी.

चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने से पहले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी ने ट्विटर पर एक आंकड़ा शेयर किया है. कुरैशी द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2004 में अधिसूचना 29 फरवरी, 2009 में अधिसूचना 2 मार्च और 2014 में अधिसूचना 5 मार्च को जारी की गई थी.

जानिए 2014 में कब हुए थे लोकसभा चुनाव, कितने थे चरण

सात चरणों में हो सकता है चुनाव
डॉ. एसवाई कुरैशी के आंकड़े के मुताबिक, 2004 में 1 जून, 2009 में 30 मई, 2014 में 3 जून को लोकसभा का कार्यकाल खत्म हुआ था. इस बार 2 जून को लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. 2004 में चुनाव 20 अप्रैल से लेकर 10 मई के बीच चार चरणों में, 2009 में 16 अप्रैल से लेकर 13 मई के बीच पांच चरणों में और 2014 में 7 अप्रैल से लेकर 12 मई के बीच 9 चरणों में चुनाव खत्म हुआ था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *