यूपी कैबिनेट की बैठक, इन अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: लोकभवन में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को शांतिपूर्ण व्यवस्था और सहयोग के लिए बधाई और धन्यवाद दिया

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

यूपी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी

1- यूपी सरकारी सेवक नियमावली में बदलाव

2-  मेरठ सिंधौली में 400 केवी के ट्रांसमिशन के लिए 3 बीड, पावर ग्रिड को 115 करोड़ के प्रस्ताव के आधार पर दिया काम अगस्त       2021 तक पूरा करने का लक्ष्य।

3- रामपुरसम्भल में 765 और 400 केवी के ट्रांसमिशन लाइन का काम भी पावर ग्रिड को देने की मंजूरी, 13 जिलों को मिलेगा फायदा, 2021 तक का रखा गया लक्ष्य।

4- यूपी नगर पालिका नियमावली को मंजूरी, एक महीने में जारी होगा ड्राफ्ट, फिलहाल आपत्तियां होंगी स्वीकार

5- स्टाम्प नियमावली में बदलाव, केवल 15 हजार तक के स्टाम्प बेचने की सीमा हटाई. लाइसेंस होल्डर स्टाम्प विक्रेता अब कलेक्शन सेंटर होंगे

6- मदरसा आधुनिकरण योजना की नई गाइड लाइन में खर्च की सीमा तय, आच्छिदित 7442मदरसों को केंद्रांश 60% और राज्यांश 40% किया गया है. 213 करोड़ का भार पड़ेगा

7- अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के लिए राज्य विश्विद्यालय अधिनियम में संशोधन. अलीगढ़ के साथ एटा, कासगंज और हाथरस भी आएंगे क्षेत्राधिकार में।

8- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए चयन

9- कुशीनगर में मैत्रेय ट्रस्ट के साथ विकास योजना का एमओयू कैंसिल, 2003 में हुए समझौते में संशोधन।

10- गोरखपुर में नगर निगम का भवन बनेगा।

11- ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित अंबेडकर विशेष रोजगार योजना के मार्गदर्शी सिद्धांतो को मंजूरी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *