लोकसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है. शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव भी 7 चरणो में संपन्न होंगे. 2014 की तरफ इस बार भी चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई तक चलेंगे. इन चुनावों में सभी इवीएम में वीवीपेट का इस्तेमाल होगा. इसके साथ ही ईवीएम पर उम्मीदवारों के फोटो भी लगे होंगे.इस बार के चुनावों में 10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. 2014 के लोकसभा चुनावों में 9 लाख पोलिंग स्टेशन थे.
पहला चरणः पहले चरण के चुनाव 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर होंगे.
सहारनपुर, कैराना,मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर.
दूसरा चरणः दूसरे चरम में 13 राज्यों के 97 सीटों पर होंगे मतदान.
तीसरा चरणः तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर होंगे मतदान
चौथा चरणः चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर होंगे मतदान.
छठा चरणःछठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होंगे.
सातवां चरणः सातवें चरण में 8 राज्यों की 29 सीटों परम मतदान होंगे.
सुनील अरोड़ा ने कहा कि 1950 पर फोन कर और SMS के जरिए वोटिर अपना नाम वोटिंग लिस्ट में चेक कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि ईवीएम पर उम्मीदवारों की तस्वीर होगी. कुल 10 लाख बूथों पर वोट डाले जाएंगे. देशभर में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी और किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर नजर रखी जाएगी और समय-सीमा के अंदर की उसके इस्तेमाल की इजाजत होगी.
