लखनऊ/नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के घोषणा होने के साथ ही चुनाव आयोग का डंडा चलना भी शुरू हो गया है. चुनाव आयोग राजनीतिक दलों की रैलियों और उनके नेताओं के भाषणों पर पैनी नजर लगाए हुए है. इतना ही नहीं इस बार आयोग ने सोशल मीडिया पर अपना शिंकजा कसना शुरू भी कर दिया है. चुनाव आयोग का कहर सबसे पहले सत्ताधारी बीजेपी सरकार गिरा है.
मेरठ में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्रांतिधरा सीट का सियासी हाल
चुनाव आयोग ने सख्ती भाजपा विधायक पर सख्ती दिखाई है. जैसा की सब जानते ही कि एयरस्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन के देश लौटने के बाद से ही बीजेपी सरकार यहीं राग लापने में लगी हुई है. बीजेपी के नेता हो या खुद पीएम नरेंद्र मोदी हर कोई बस एयर स्ट्राइक और कमांडर के घर वापसी पर श्रेय लेने में लगा हुआ है.
इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब बीजेपी नेता ने दिल्ली में बीजेपी नेता ने कमांडर अभिनंदन की तस्वीर फेशबुक पर शेयर कर दीं. बीजेपी नेता कमांडर अभिनंदन पर राजनीति कर वोट मांगने का काम कर रहे थे. इसकी शिकायत मिलते ही चुनाव आयोग ने दिल्ली से बीजेपी विधायक ओम प्रकाश को शर्मा को उनके द्वारा शेयर तस्वीर को हटाने के आदेश दिए है. इसके साथ ही election-commission ने इसके लिए फेसबुक को सूचित भी कर दिया है.
दरअसल 10 मार्च को चुनाव आयोग ने आम चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान किया है, जिसके बाद से ही आचार संहिता लागू हो गई है, विपक्षी पार्टियों की ओर से आरोप लगाया गया था कि सत्ताधारी बीजेपी के नेता अपने कई सोशल मीडिया पोस्ट और बैनर-पोस्टरों में विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके बाद आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई थी.
गौरतलब है कि चुनाव आयोग की तरफ से पहले ही राजनीतिक दलों को कह दिया गया है कि कोई भी पार्टी अपने बैनर, पोस्टरों में सेना या सेना के जवान की तस्वीर का इस्तेमाल ना करें. बता दें कि हाल ही में कई ऐसे पोस्टर देखने को मिले थे, जिनमें विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर थी. चुनाव आयोग की तरफ से ना सिर्फ फेसबुक बल्कि ट्विटर को भी लोकसभा चुनाव के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है. जिसमें चुनाव से संबंधित सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की बात कही गई है. चुनाव आयोग की घोषणा होने के साथ ही इस बार election-commission ने सोशल मीडिया पर सख्ती बरतने के साथ-साथ सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को आदेश दिया है कि वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी election-commission को दें.
