नई दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की.
इस सूची में 21 प्रत्याशियों के नाम हैं जिनमें पांच महाराष्ट्र से और सोलह उत्तर प्रदेश से हैं.
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजबब्बर का नाम सूची में है. वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को कानपुर से टिकट दिया गया है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे का नाम भी इस सूची में है. वह महाराष्ट्र के सोलापुर से चुनाव लड़ेंगे.
