अगर आप सिर्फ दाल चावल या रोटी सब्जी खाते हैं तो इस पार्टी से मिल सकता है टिकट

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : 2019 के चुनावी माहौल के पार्टियां प्रचार प्रसार में जुट गई हैं, किसी ने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं तो कोई प्रत्याशी तय करने में माथाचप्पी कर रहा है, कई पार्टियों ने घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है, पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया ने भी अपना घोषणापत्र जारी किया है लेकिन पार्टी का घोषणापत्र चर्चा का विषय बना हुआ है.

सिर्फ शाकाहारी को ही मिलेगा टिकट
पार्टी के संस्थापक ब्रह्मर्षि पितामह पत्री का कहना है की उनकी पार्टी उत्तर भारत में अपनी स्थिती दर्ज करना चाहती है, लिहाजा हमारी पार्टी के उम्मीदवार बनने के लिए व्यक्ति को शाकाहारी होना चाहिए साथ ही उसे ध्यानसाधना करनी आनी चाहिए, इसके पीछे की वजह पितामह पत्री बताते हैं कि शाकाहारी व्यक्ति निरोग होता है. वहीं ध्यान से कोई बीमारी नहीं होती जिससे व्यक्ति बिना किसी परेशानी के देश की सेवा कर सकता है.

लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल के करीबी नेता ने थामा बीजेपी का दामन

दक्षिण भारत का हर चुनाव लड़ा पार्टी ने
पार्टी के संस्थापक बताते हैं कि उनकी पार्टी दक्षिण के हर चुनाव में हिस्सा लेती आई है, अब उनकी नजर उत्तर भारत पर है. यहां वो उत्तर-प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड जैसे तमाम राज्यों में उम्मीदवार ढूंढ रहे हैं.

और क्या क्या है घोषणा पत्र में
शाकाहारी उम्मीदवार के अलावा पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बहुत कुछ रखा है जैसे पिरामिड पार्टी ने बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कराने का वादा किया है. जनवितरण प्रणाली में सुधार किया जाएगा, जिससे लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के हो. शिक्षा को सभी के लिए अनिवार्य बनाया जाएगा. स्वास्थ्य, समग्र ऊर्जा, समग्र प्रौद्योगिकी और समग्र सेवाओं में अनुसंधान और विकास को भी प्रोत्साहित करने का ऐलान किया है.

एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएगी आपके पास, सब्सक्राइब ‘अपना उत्तर प्रदेश’ WhatsApp

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *