लखनऊ : भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक बार फिर दिल्ली के जंतर मंतर पर रैली करने जा रही है. दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाली यह रैली कई मायनों में खास होने वाली है. इस रैली में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर खुद मौजूद रहेंगे. इसके लिए भीम आर्मी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं. सहारनपुर शहर में जगह जगह प्रमुख चौराहों पर बहुजन हुंकार रैली के होर्डिंग बैनर लगाए गए हैं.
लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल के करीबी नेता ने थामा बीजेपी का दामन
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि 11 मार्च को सहारनपुर में देहरादून रोड स्थित संत रविदास छात्रावास से भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर, विनय रतन सिंह, जिलाध्यक्ष कमल वालिया सहित अन्य पदाधिकारी साइकिल से रैली की शुरुआत करेंगे.
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएगी आपके पास, सब्सक्राइब ‘अपना उत्तर प्रदेश’ WhatsApp
