गाजियबाद: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद का लोनी बॉर्डर देर रात गोलियों का तड़तड़ाहट से गूंज उठा. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई गोलीबारी में पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया. और एक बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
शाहरूख के पैर में लगी है गोली
दरअसल, पुलिस ने जिस बदमाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है उसका नाम शागरुख खान है. बताया जा रहा है देर रात पुलिस जब कॉम्बिंग कर रही थी तो वहां कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया. पुलिस ने रूकने की चेतावनी दी तो उन लोगों ने पुलिस पर गोली चला दी. इसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है.
एक हफ्ते में पांचवा एनकाउंटर
गाजियाबाद पुलिस लगातार बदमाशों को धरपकड़ में लगी है. बीते करीब डेढ़ हफ्ते में पुलिस का ये पांचवा एनकाउंटर है जिसमें सीधे बदमाशों से गोलीबारी हुई है.
कौन है शाहरुख खान
पुलिस की कार्रवाई में शाहरुख नाम के जिस बदमाश को गोली लगी है वो साहिहाबाह का रहने वाला बताया जा रहा है. दिल्ली एनसीआर में उस पर करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं. राजधानी दिल्ली सहित तमाम जगहों की पुलिस के लिए वो सिरदर्द बना हुआ था. काफी दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी. इससे पहले भी ये पुलिस को चकमा देता रहा है.
