ये दिग्गज अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, जानिए कौन कौन ले रहा चुनावी राजनीति से सन्यास

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : 2019 का ये चुनाव कई वाकयों का गवाह बनेगा वहीं 2019 का लोकसभा चुनाव अपने साथ कई यादगार किस्से भी छोड़ जाएगा, यह पहला मौका होगा जब राजनीति के कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे

उमा भारती

हिंदुवादी नेता और झांसी से सांसद उमा भारती इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी, कई बार वो इसका ऐलान भी कर चुकी हैं की वो चुनावी राजनीति से सन्यास ले रही हैं, बता दें की उमा भारती ने अपना पहला चुनाव 1984 में लड़ा था, 1989 में खजुराहो से चुनाव जीता और इसके बाद 1991, 1996 और 1998 में लगातार यहां से जीत हासिल की, 1999 में उन्होंने सीट बदली और भोपाल से चुनाव जीता,  2014 में नरेंद्र मोदी सरकार में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिली और वह जल संसाधन मंत्री बनीं

सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी बता दें कि इंदिरा गांधी के बाद विदेश मंत्रालय संभालने वाली वह दूसरी महिला नेता हैं, सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा से लोकसभा सांसद हैं और उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है, सुषमा स्वराज सात बार सांसद रह चुकी हैं। 1977 में 25 साल की उम्र में वह हरियाणा कैबिनेट में मंत्री बन गई थीं, 2014 लोकसभा चुनाव में उन्होंने विदिशा से जीत हासिल की और विदेश मंत्रालय का पदभार संभाला

शरद पवार

एनसीपी नेता शरद पवार ने भी इस बार चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है, बता दें कि शरद पवार पुराने कांग्रेसी रहे हैं और सोनिया गांधी के विदेशी मूल की महिला होने के मुद्दे पर अपनी नई पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन किया था. महाराष्ट्र में उनका खासा जनाधार है. पहली बार 1967 में उन्होंने बारामती से विधानसभा चुनाव जीता. 1984 में यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे.वह मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *