होली की रात करें चमत्कारी टोटके, दूर हो जाएंगे सभी दुख और कष्ट

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

इस साल 20 मार्च को होली दहन का पर्व पड़ा रहा है. इस त्यौहार को हिन्दू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है. ये एक ऐसा पर्व है जिसे अमीर हो या गरीब कोई भी बिना ज्यादा खर्चा किए मना सकता है. वहीं इस अवसर पर किए गए टोटकों से भी काफी लाभ मिलता है और जो व्यक्ति धन संबंधित परेशानियों से परेशान होता है उनके लिए इस दिन टोटका करना बेहद लाभकारी साबित होता है. आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी टोटकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद आपके जीवन से दुखों का नाश हो जाएगा. तो आइए जानते हैं…

करें ये चमत्कारी टोटकें…

होली के दिन घर में काली हल्दी लानी चाहिए, क्योंकि इस दिन घर में काली हल्दी लाना बेहद शुभ होता है. होली से एक दिन पहले अपने घर में काली हल्दी के पौधे को लाएं. उसके बाद पीले चावल, कुमकुम,कलश और 5 अगरबत्ती लेकर पौधे की पहले पूजा करें. इसके बाद अगले दिन होली की रात को इस पौधे में से हल्दी को निकालकर अपने घर में लाएं.

इसके बाद इसको अच्छे से साफ कर लें और फिर इसे अपने घर की तिजोरी में या फिर आप जहां धन रखते हैं वहां रख दें. वहीं जब आपके द्वारा मांगी गई इच्छा पूरी हो जाए तो इसे तिजोरी से निकाल कर विसर्जित कर दें.

अगर आप धन संबंधित परेशानियों से बेहद परेशान हैं तो इसके लिए आपको होली वाली रात को छत पर जाकर चंंद्रमा की पूजा करनी हैं. पूजा के लिए एक चांदी की थाली में कुछ मखाने, सूखे छुहारे, एक लोटे में दूध, खीर और एक शुद्ध घी का दीया रखें.

इसके बाद सबसे पहले दूध से चंद्रमा को अर्घ्य दें और फिर अपनी थाली में रखी सभी चीजों को चंद्रमा को अर्पित करें. ऐसा करने से बहुत जल्द आपकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी और आप बहुत जल्द धनवान बन जाएंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *