लखनऊ: बीजेपी से बात…शिवपाल से मेल…ओवैसी से मुलाकात…और चले गए अखिलेश यादव के साथ, सुहेलदेव पार्टी वाले ओम प्रकाश राजभर की इस अदा ने उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों का गणित ही गड़बड़ा दिया है. लोग कह रहे हैं कि, इसलिए ही तो राजभर को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. या यूं कहिए कि, राजभर की कुंडली में राजयोग है ।
‘बंगाल में खेला, यूपी में खदेड़ा’
मऊ में सेज मंच से उत्तर प्रदेश की जनता और बाकी दलों को ये संदेश देने की कोशिश की गई कि, बीजेपी को रोकने के लिए हर कोशिश की जाएगी. इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि, बीजेपी को हराने के लिए बंगाल में खेला होबे का नारा लगाया गया था. अब यूपी में बीजेपी का खदेड़ा होबे. यूपी में सीएम योगी का विदाई चाही. उन्होंने कहा कि पिछड़ों के हित के लिए हम सपा के साथ आए हैं. जाति जनगड़ना के लिए अखिलेश यादव को साथ लाए हैं. गरीबों का इलाज फ्री कराना है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और सीएम योगी झूठ बोलने वाले नेता हैं. राजभर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस मंच पर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को लाया हूं. आने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हैं. इन्हें बिजली बिल माफ कराने लाया हूं. यदि यूपी में अखिलेश यादव की सरकार बनी तो अगले पांच साल घरेलू बिजली फ्री मिलेगी ।
अखिलेश बोले अब तो 400 सीट भी आ सकती हैं
भीड़ को देखकर सपा मुखिया अखिलेश यादव भीउत्साहित दिखे. उन्होंने भी जनता को संबोधित करते हुए कह दिया कि, अब तो लगता है कि, 400 सीटें जीत जाएंगे. इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि, पूर्वांचल की धरती इतिहास बनाती है. 2022 का चुनाव जनता के भविष्य का चुनाव होगा. आप लोग इतिहास बनाने जा रहे हैं ।
