Breaking News: बीजेपी में शामिल हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर, नई दिल्ली से लड़ सकते हैं चुनाव

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर क्रिकेटर गौतम गंभीर से बीजेपी का दामन थाम लिया है. गंभीर ने वित्त मंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि बीजेपी लगातार अपना विस्तार कर रही है, इसी कड़ी में गौतम गंभीर आज हमारे साथ आए हैं. वह दिल्ली के ही निवासी हैं, इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है. भाजपा में शामिल होने के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित हैं, उनकी कोशिश रहेगी कि बीजेपी में आने के बाद देश के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *