भाजपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की एक और सूची, कैराना से बदला उम्मीदवार

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. इसके पहले बीजेपी ने 36 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी. बीजेपी ने इस लिस्ट मे उत्तर प्रदेश की तीन सीट, तेलंगाना के 6, पश्चिम बंगाल के एक और केरल की एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. यूपी में सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होने हैं.

कैराना से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का टिकट काटकर प्रदीप चौधरी को टिकट दिया गया है. प्रदीप चौधरी गंगोह विधानसभा सीट से विधायक भी हैं. इसके अलावा पार्टी ने बुलंदशहर से भोला सिंह और नगीना से डॉ. यशवंत को टिकट दिया है. सूत्रों के अनुसार, कैराना उपचुनाव में हार की वजह से मृगांका सिंह का टिकट काट कर प्रदीप चौधरी को दिया गया है.

गौरतलब है कि कैराना से 2014 में मोदी लहर में इस सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उनके निधन के बाद 2018 में हुए उपचुनाव में उनकी बेटी मृगांका सिंह रालोद की उम्मीदवार तबस्सुम हसन से हार गई थीं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *