नई दिल्ली: अभी तक उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव लड़ते रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में अपना पुराना इतिहास बदल सकते हैं. या यूं कहें कि, कांग्रेस के अध्यक्षों वाला इतिहास दोहरा सकते हैं. कांग्रेस पार्टी ने इस बाबत एक पत्र बी जारी किया है.
भाजपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की एक और सूची, कैराना से बदला उम्मीदवार
अमेठी के अलावा केरल
कांग्रेस के ही सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ सकते हैं. बता दें कि, कई दिनों से चल रहे इस कयास का पहल तो सुरजेवाला और गुलामनबी आजाद ने खंडन किया लेकिन अमेठी से कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि, इस बात के आसार ज्याद है. कि, राहुल गांधी अमेठी के अलावा एक और सीट से चुनाव लड़ेंगे.
कांग्रेस के पत्र में क्या…
कांग्रेस की ओर से जो पत्र जारी हुआ है जिसमें कहा गया कि, कार्यकर्ता चाहते हैं कि, सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी की तरह राहुल गांधी उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत से चुनाव लड़कर पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करें.
