नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बड़ा झटका दिया है. देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है. भारत में आज अपना नाम ‘स्पेस पावर’ के रूप में दर्ज करा दिया है. अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल की है.
ट्विटर पर लिखा था खास संदेश
बड़े ऐलान करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, आज सवेरे लगभग 11.45 – 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा.’
7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनावों (Assembly elections 2019) के मद्देनजर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी है. संवाददाताओं को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग के प्रमुख ने कहा कि इस बार के आम चुनावों में मतदाताओं के NOTA का विकल्प मौजूद रहेगा. चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने बताया कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. पहला चुनाव 11 अप्रैल को होगा. वहीं नतीजे 23 मई घोषित किए जाएंगे.
कब-कब होंगे चुनाव
पहला चरण- 11 अप्रैल
दूसरा चरण- 18 अप्रैल
तीसरा चरण- 23 अप्रैल
चौथा चरण- 29 अप्रैल
पांचवां चरण- 6 मई
छठवां चरण- 12 मई
सातवां चरण- 19 मई
