भतीजे राहुल गांधी के खिलाफ चुनावी रण में उतरी मेनका गांधी…

अन्य जिले अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

सुल्तानपुरः सुल्तानपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर पहुंची जहां उन्होंने शहर के राजीव गांधी पार्क में भाजपा द्वारा आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. मेनका गांधी ने मंच से अपने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां न्याय का रास्ता खोलने आई हूं . अन्याय करने वाला चाहे जितना बड़ा हो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी . मेनका ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबो व मजलूमो की लड़ाई लड़ी है और यही कारण रहा है जिसके चलते वह पीलीभीत से पिछले सात बार से सांसद चुनी गई थी.

उर्मिला के बाद माधुरी लड़ेगी लोकसभा चुनाव, थामेगी इस पार्टी का हाथ

मेनका गांधी ने सुल्तानपुर से अपने पुराने रिश्ते होने की बात कही . उन्होंने कहा की जब उनके पति संजय गांधी की मौत हुई थी, तब वह 23 वर्ष की थी और उनके पुत्र वरूण गांधी मात्र 100 दिन के थे. उस समय वह सोच ही नही पा रही थी कि वह क्या करे . फिर उन्होंने समाज सेवा का रास्ता चुना.

राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं मेनका
आपको बताते चले की साल 1984 के चुनाव में अपने जेठ पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के खिलाफ चुनावी ताल ठोक चुकी मेनका गांधी पहली बार अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार करने जायेंगी. हालांकि कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भतीजी प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर उनकी चाची मेनका गांधी के तेवर काफी नरम हैं. पत्रकारों से बातचीत में बोली मेनका , पार्टी कहेगी तो अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ करूँगी चुनाव प्रचार

मेनका गांधी ने शनिवार को सुल्तानपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर पार्टी का निर्देश होगा तो वो अमेठी जाकर राहुल गांधी के भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी . जबकि प्रियंका गांधी को लेकर हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके अलावा और कोई सवाल नहीं है. आपको बता दें कि इस चुनाव में मेनका गांधी सुल्तानपुर से बीजेपी का चेहरा हैं.

बेटे वरुण गांधी का भी सुल्तानपुर से है पुराना रिश्ता , 2014 के चुनाव .के वरुण का साथ देने के लिए सुल्तानपुर जनपद की जनता की आभारी हूँ – मेनका गांधी

मेनका गांधी ने सुल्तानपुर की धरती से वरुण गांधी का पुराना रिश्ता जोड़ते हुए सबके दिलों में एक छाप छोड़ दी . उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भी उनका मुद्दा विकास ही होगा. उन्होंने कहा कि मेरे पति संजय गांधी की मृत्यु के दो दशक बाद भी इस जिले की जनता ने जिस तरह से मेरा व मेरे बेटे वरूण का सम्मान किया है उसके लिए वह उनकी आभारी है . वरुण ने अपने वेतन से यहाँ गरीबों के लिए घर बनवाए है यह कार्य मैं खुद नहीं कर पाई लेकिन अब हर संभव गरीब एवं कार्यकर्ता कि मदद होगी .

भतीजी प्रियंका के सवाल पर मुस्कुराई मेनका
वहीं जब मेनका गांधी से उनकी भतीजी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल किया गया तो मेनका गांधी उन सवालों को मुस्कुरा कर टाल गई.

वरुण गांधी पर दिया यह बयान
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी एवं उनके पुत्र वरुण गांधी की इस लोकसभा चुनाव में सीट एक्सचेंज हुई है. सुल्तानपुर के सांसद वरुण गांधी मां मेनका गांधी की 7 बार की जीती पीलीभीत सीट से किस्मत आजमाने पहुंचे हैं तो मेनका गांधी बेटे की सीट सुल्तानपुर पर रिश्तों की डोर लेकर अपने भाग्य का फैसला करने.

तारीफों के बांधे पुल
सुल्तानपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित होने के बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुँची मेनका गांधी ने अपने दौरे के आख़री दिन कादीपुर के बिजेथुआ महाबीरन धाम में हनुमान जी का दर्शन किया. इस बीच मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण गांधी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वरुण ने अपने वेतन से गांव के गरीब लोगों का मकान बना दिया है. गोरखपुर में इलाज के दौरान बच्चो की मौत पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में मेरे बेटे ने इसीलिए बच्चों का अस्पताल बनवा दिया है. बच्चों के इलाज के लिए आप लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो.

सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *