राज बब्बर का दौर खत्म, प्रियंका गांधी के इस चहेते को मिली उत्तर प्रदेश की कमान

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (Congress) के पद पर तैनाती को लेकर पार्टी ने एक नाम फाइनल कर लिया है. आलाधिकारियों ने यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी ने अजय कुमार लल्लू के नाम पर मोहर लगाई है. अब यूपी कांग्रेस से राज बब्बर (Raj babbar) का राज खत्म हो गया है और अजय लल्लू को कमान दी गई है, उपचुनावों में कांग्रेस को उम्मीद है अजय लल्लू के नेतृत्व में विजय मिलेगी.

कौन हैं अजय कुमार लल्लू?
अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) की तमकुहीराज विधान सभा सीट से विधायक. कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर 2017 का विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ते हुए लल्लू ने भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya janta party) के प्रत्याशी जगदीश मिश्र को हराया था. वह यूपी विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता हैं और अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है.

प्रियंका गांधी के हैं खास
संघर्षशील और जुझारु अजय सिंह लल्लू प्रियंका गांधी के खास माने जाते हैं, वो हमेशा प्रियंका की कसौटी पर खरे उतरे हैं, चाहे भी पूर्वांचल में कांग्रेस को मजबूती देने की हो या मिर्जापुर का मिड डे मिल मसला. हर मसले पर लल्लू प्रियंका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे नजर आए हैं. लल्लू अपने क्षेत्र में जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं, बता दें लल्लू कांदू जाति से संबंध रखते हैं ऐसे में कहा जा सकता है. कांग्रेस ने भी सोशल इंजीनियरिंग के लिए अजय लल्लू को मुफीद समझा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *