उर्मिला के बाद माधुरी लड़ेगी लोकसभा चुनाव, थामेगी इस पार्टी का हाथ

अपना लखनऊ मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

लोकसभा चुनाव जैसे जैसे पास आ रहे है राजनीतिक पार्टियों में उठापटक का दौर भी शुरू हो गया है जिसके बाद नेता से लेकर अभिनेता तक इस सिलसिले को बढ़ा रहे है. इस बार के चुनाव में नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक सब इस चुनावी मैदान में कूद चुके है. इस रण में जीत के लिए हर कोई ताकत लगा रहा है. एक के बाद एक अभिनेता इस रण में उतर रहा है और राजनीतिक दलों में शामिल हो रहा है. राजनीतिक दलों में शामिल होने का ये सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.

इस दौड़ में अब एक नया नाम उछल कर सामने आ रहा है. इस बार जिस बॉलीवुड हस्ति का नाम सामने आ रहा है वो 90s के दौर में पूरे देश में अपना जलवा बिखेर चुकी है. सालों बॉलीवुड से दूर रहने के बाद भी आज भी उनके फैंस उन्हें भूल नहीं पाएं है. वो उन्हें आज भी उतना ही प्यार करते है जैसे पहले करते थे. यहीं वजह है की राजनीतिक दल इस बार के चुनाव मैदान में उन्हें शामिल करने का सपना देख रहा है. राजनीति में जिनके कदम रखने की बाते हो रही है वो और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने हैं.

दरअसल, खबरे आ रही थी कि माधुरी बीजेपी की टिकट पर पुणे लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही है लेकिन इस बारे में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का कहना है कि ये सिर्फ एक अफवाह है और वो किसी भी पार्टी से जुड़ी नहीं है और न ही वो लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है. माधुरी का कहना है कि वो इस बारे में पहले ही अपने इरादा साफ कर चुकी है. उनका कहना है कि बॉलीवुड के तीन लोगों के खिलाफ ये झूठी अफवाह फैलाई जा रही है लेकिन मैंने पहले ही इस मसले पर अपना विचार साफ कर दिए है.

आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा ने बीजेपी का दामन थामा है और वो इस बार के चुनाव में बीजेपी की टिकट पर रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के आजमखान के खिलाफ मैदान में उतर रही है. वहीं अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर ने कांग्रेस का हाथ थामा है, वो उत्तर मुंबई सीट से चुनाव मैदान में बीजेपी के गढ़ में उन्हें टक्कर देने जा रही है. अब देखना ये होगा कि बॉलीवुड हस्तियों के दम पर राजनीतिक पार्टिया इस बार के चुनाव मैदान में क्या नया करिश्मा करके दिखाती है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *