लखनईः लोकसभा चुनावों का बिगुल बजते ही राजनेता के बिगड़े बोल और विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए ऐसा बयान दिया है, जिससे राजनैतिक गलियारों में हंगामा मच गया है. हरदोई में एक कार्यक्रम के दौरान नरेश अग्रवाल अखिलेश को ‘कल का लौंडा’ बताते हुए कहा कि वो मेरे रहम पर ही पहली बार सांसद बने. इतना ही नहीं नरेश अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव को रहम के दम पर ही सीएम की कुर्सी मिली थी.
लोकसभा चुनाव 2019: मैनपुरी में ये आलम देख, कभी मुस्कुराए तो कभी उदास दिखे मुलायम सिंह
पीएम मोदी के पास है ऐसी शक्ति जो…
नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को ही देश की कमान एक बार और मिलनी चाहिए. नरेंद्र मोदी ही वो शख्स हैं, जो देश को चला सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पास वो शक्ति है, जो हिंदुस्तान को पाकिस्तान नहीं बनने देगा. अगर बीजेपी हारी तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा.
नरेश ने कहा कि देश को सिर्फ मोदी ही चला सकते हैं. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट अपील करते हुए कहा कि आपको सौगंध है कि जिताकर ही भेजना. देश को सिर्फ मोदी ही चला सकते हैं.
