गरीबों को 72 हजार प्रति वर्ष और युवाओं को सरकारी नौकरी मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

दिल्ली: 2019 के लोकसभा चुनावों में बदलाव के नारे के साथ कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. गांव-गरीब और किसानों पर फोकस कर रही कांग्रेस ने महिलाओं और युवाओं को भी अपने केंद्र में रखा है. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि, सरकार आने पर वो अपना हर वादा पूरा करेगी. कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र का नाम जन की आवाज दिया है.  अब घोषणापत्र के वादों पर नजर डालें तो…

चुनावी जनसभा में छलका मेनका का दर्द, कहा- ‘पति संजय गांधी की मौत के बाद ऐसे जिंदा रखा नाम’

मैनिफेस्टो में हर किसी की आवाज
मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्य पी चिदंबरम ने कहा, घोषणा पत्र में लाखों लोगों की आवाज है. पी चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस का यह मैनिफेस्टो हर लिहाज से खास है, क्योंकि इसमें हर वर्ग की बात को उठाया गया है. उन्होंने कहा कि गरीब तबका हो या फिर अमीर तबका इसमें सभी वर्ग का ख्याल रखा गया है.

कांग्रेस के घोषणा पत्र में अहम वादे

  • 121 जगहों पर लोगों से बात की गई
  • 22 लोगों की टीम लगी
  • घोषणापत्र बंद दरवाजे में नहीं बना
  • घोषणापत्र में ‘न्याय’ सबसे उपर
  • रोजगार, किसान और महिला सुरक्षा अहम मुद्दे हैं
  • घोषणापत्र में हम झूठ नहीं बोलेंगे
  • गरीबी पर वार, 72 हजार: राहुल गांधी
  • 3 साल तक किसी काम पर परमिसन की जरुरत नहीं
  • मनरेगा के काम को 100 से बढ़ाकर 150 दिन करेंगे
  • किसान के लिए अलग से ‘किसान बजट’ होगा: राहुल गांधी
  • कर्ज ना चुकाने पर किसान पर अपराधिक मामला दर्ज नहीं होगा
  • शिक्षा पर बड़ा खर्च करेंगे, जीडीपी का 6 फीसदी

 

यूट्य़ूब से जुड़ने के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *