लखनऊः अपने कड़े फैसलों और विवादित बयानों के लिए जाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने इस बार ऐसा बयान दिया है, जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान है. शुक्रवार को रामपुर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने के दौरान रामपुर में लोकसभा चुनाव में गठबंधन से सपा उम्मीदवार आज़म खान ने एक विवादित बयान दे दिया है आज़म खान ने लोगों से कहा की जो वोट नही डाले उसे राजनीतिक नपुंसक का नाम दे देना.
मुस्लिम लीग के वायरस से कांग्रेस संक्रमित, अगर जीती तो देश फैलेगा: CM योगी
आजम खान ने कहा कि इस बात सत प्रतिशत वोट डाले जाने चाहिए एक भी वोट बचना नहीं चाहिए. अगर कोई वोट नहीं डाले तो चाहे वो कोई भी हो उसे सियासत का नामर्द नाम दे देना वो राजनीतिक नपुसंक कह देना.
