लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणापत्र जारी किया है, और इसे विजन का नाम दिया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि, वो सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन के विचार के साथ आगे बढ़ेंगे. पुराने कामों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे. हमने जो किया है वही हमारी विश्वसनीयता है. हम बीजेपी से 5 साल का हिसाब मांगेगे.
पीएम मोदी पर साधा निशाना
उनके किए वादों पर सवाल पूछेंगे. मोदी सरकार ने अमीर को अमीर और गरीब को गरीब बना दिया. यूपी में कानून व्यवस्था बदहाल है. मुख्यमंत्री जी को कुछ पता ही नहीं है. समाजवादी पेंशन योजना के तहत हर ज़रूरतमंद महिला को 3,000 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी.
सपा के विज़न डॉक्यूमेंट की मुख्य बातें:
सरकार में आने के बाद किसानों का 100 फीसदी कर्ज़ा माफ़ किया जाएगा
2.5 करोड़ से अधिक संपत्ति रखने वालों पर 2 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाया जाएगा
जीडीपी का 6 फीसदी शिक्षा पर खर्च किया जाए
सभी छात्रों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा सामग्री मुफ्त दी जाएगी
हर साल 1 लाख नौकरियां दी जाएंगी
हम राजनीतिक फायदे के लिए सेना और सैनिकों का इस्तेमाल पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करेंगे
बीजेपी भारतीय सेना को एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है और बीजेपी का उद्देश्य विपक्षी दलों को देशद्रोही करार देना है
सैन्य कर्मियों की पत्नी एवं उनके परिवार वालों के लिए राज्य आधारित लोक कल्याण योजना की शुरूआत करेंगे.
