मुस्लिम लीग के वायरस से कांग्रेस संक्रमित, अगर जीती तो देश फैलेगा: CM योगी

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

लखनऊः यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसको लेकर चारों तरफ हंगामा बरपा है. अपने ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम लीग को वायरस कहकर संबोधित किया है. योगी ने लिखा, ‘ मुस्लिम लीग एक वायरस है. एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वो बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है. सोचिये अगर ये जीत गए तो क्या होगा ? ये वायरस पूरे देश मे फैल जाएगा.

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में
मंगल पांडे के साथ पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ मिल कर लड़ा था, फिर ये मुस्लिम लीग का वायरस आया और ऐसा फैला कि पूरे देश का ही बंटवारा हो गया आज फिर वही खतरा मंडरा रहा. हरे झण्डे फिर से लहर रहे. कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित है, सावधान रहिए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *