नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति मामले में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि वह आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई नहीं करेगा.
मुगल हमारे पूर्वज नहीं थे, अगर होते तो आज हम अमेरिका के मुस्लिमों से आगे होतेः आजम खान
दो सप्ताह में मांगा था जवाब
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मुलायम और अखिलेश के खिलाफ अर्जी पर सीबीआई को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा था. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने राजनीतिक कार्यकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी की अर्जी पर नोटिस भेजा था. दरअसल, अर्जी में सीबीआई को अदालत में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने की मांग की गई है. आपको बता दें कि याचिकाकर्ता ने 2005 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई को मुलायम, अखिलेश, उनकी पत्नी डिंपल यादव और प्रतीक यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत केस चलाने का निर्देश देने की मांग की थी.
सपना चौधरी के गाने पर दिल्ली पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके
