अलीगढ़ : 18 अप्रैल को अलीगढ़ मे दूसरे चरण में वोटिंग होनी है, 16 अप्रैल को जिले में प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा, ऐसे में अलीगढ़ और आस पास के इलाकों में बीजेपी को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी 14 अप्रैल को अलीगढ़ आ रहे हैं, यहां वो विशाल जन समुह को संबोधित करेंगे, इस दौरान वो करीब 1 घंटा अलीगढ़ मे बिताएंगे
नुमाइश मैदान में होगी सभा
बता दें 14 अप्रैल को नुमाइश मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने वाली है, इसका मिनट टू मिनट कार्यक्रम पीएमओ की तरफ से आ गया है, तय कार्यक्रम के मुताबिक मोदी यहां 1 घंटे 5 मिनट रुकेंगे, इस दरौरान वो बीजेपी प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थन में जनसभा करेंगे, इसके बाद वो मुरादाबाद में रैली करने चले जाएंगे, अलीगढ़ में रैली के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है. मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जा रही है. मैदान की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा जा रहा है. पीएमओ से जिला प्रशासन को मिले कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री पंजाब के पठानकोट से प्लेन से आगरा जाएंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ आएंगे.
4 हैलीपैड बनाए जा रहे
एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि यहां चार हेलीपैड बनाए जा रहे हैं. इनमें तीन नुमाइश मैदान व एक आइटीआइ में बनेगा. इसके अलावा जरूरत पडऩे पर गैर जिलों से भी मजिस्ट्रेट बुलाएंगे. पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं.
मुस्लिम बाहुल्य जिला है अलीगढ़
बता दें की मोदी का अलीगढ़ में रैली करना मतलब मुस्लिम वोट में सेंधमारी की कोशिश करना होगा, अलीगढ़ मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, यहां भारी तादाद में मुस्लिम वोटर्स है जो हार जीत में निर्णायक साबित हो सकते हैं, ऐसे में चुनाव से 4 दिन पहले मोदी की रैली इस वोटर्स के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है
ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम
12:20 पठानकोठ पंजाब से प्रस्थान
13:40 आगरा एयरपोर्ट पर आगमन
13: 45 आगरा से प्रस्थान
14:20 बजे अलीगढ़ में हेलीपैड पर आगमन
14:25 बजे अलीगढ़ हेलीपैड से मंच पर प्रस्थान
14:30 से 15:10 तक सभा संबोधन
15 :15 पर सभा स्थल से प्रस्थान
15:20 अलीगढ़ हेलीपैड पर आगमन
15:25 बजे मुरादाबाद को प्रस्थान
