मुगल हमारे पूर्वज नहीं थे, अगर होते तो आज हम अमेरिका के मुस्लिमों से आगे होतेः आजम खान

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

रामपुर : लोकसभा चुनावों के प्रचार में जुटे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खान ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. रामपुर में किले के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा कि हिंदू चाहे नहीं मांगे जवाब लेकिन हिनदुस्तान का मुसलमान जवाब चाहता है. क्योंकि कारगिल की जंग को नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर कहकर हमने जीता है.

आजम खान की विवादित टिप्पणी, कहा- ‘जो वोट नहीं डालेगा, वो राजनीतिक नपुंसक कहलाएगा’

आज़म खान ने कहा कि हमने ये भी बर्दाश्त कर लिया कि सरहदों पर फौजियों का खून बहा. 40 जवान आरडीएक्स की वजह से मारे गए और हिंदुस्तान के लोग ये समझते रहे कि ये दुश्मन है वो दुश्मन है. हिंदुस्तान के लोगों तुम्हे पता होगा कल पाकिस्तान के वज़ीर ए आज़म का बयान उसे इस बात का इंतज़ार है कि मोदी जब दोबारा वज़ीर ए आज़म बनेंगे तो हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मसला हल हो जाएगा. वो तुम्हारा दोस्त कल भी था वो तुम्हरा दोस्त आज भी है.

अली और बजरंग बली एक
आज़म खान ने कहा कि अली और बजरंग बली को मैं एक नाम दिए देता हूं. बजरंग अली. अली और राम में झगड़ा मत लगाओ. बजरंग अली ले लो जालिमो की बलि. आज़म बोले एक हो जाओ. बजरंग और अली. आज़म खान ने कहा कि मुगल हमारे पूर्वज नहीं थे अगर वो हमारे पूर्वज होते तो आज हिंदुस्तान का मुसलमान अमेरिका में रहने वाले मुस्लिम से आगे होता.

कश्मीर में वोटिंग के दौरान झूमते दिखें मतदाता, देखिए वीडियो…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *