प्रतापगढ़ : शादी शुदा महिला और उसके प्रेमी को उस वक्त भारी पड़ गया जब दोनों ने शादी रचा ली और गांव से फरार हो गए, कुछ दिन बाद दोनों गांव वापस लौटे तो पंचायत ने दोनों को एक घंटे तक मुर्गा बनने की सजा सुनाई, युवक और महिला को एक घंटे सबके सामने मुर्गा बनने पर मजबूर होना पड़ा
वीडियो हो रहा वायरल
पंचायत द्वारा सुनाए गए तालिबानी स्टाइल फैसले की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. युवक और महिला को पूरे गांव के सामने एक घंटे तक मुर्गा बनने का फरमान सुनाया गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है…बता दें कि कुछ दिन पहले तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी. पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लगी लेकिन जब प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा देने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया.
पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
यह घटना महेशगंज थाना के गुजवर गांव की है जहां के प्रधान पर तालिबानी सजा सुनाने का आरोप है. सोशल मीडिया पर इस संबंध में वायरल विडियो करीब दो दिन पहले का बताया जा रहा है. एसपी एस आनंद ने यह मामला संज्ञान में आने पर जांच का आदेश दे दिया है. एसपी ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है.
