लखनऊ : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान होने में अब कुछ ही समय रह गया है और सभी पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश की हॉटसीट रामपुर पर मतदान तो तीसरे चरण में होने वाले हैं लेकिन उस पर होने वाली जंग अभी से शुरू हो गई है. रामपुर सीट लोकसभा चुनाव की सबसे मशहूर सीटों में शुमार है इसलिए इस सीट से हर बार ऐसे प्रत्याशी को उतारा जाता है जो अपनी पार्टी के लिए जीत का संदेश लेकर आए. जहां समाजवादी पार्टी ने इस सीट से अपने वरिष्ठ और कद्दावर नेता आजम खान को टिकट दिया है तो वहीं बीजेपी ने इस सीट पर दांव चला है. समाजवादी पार्टी से बीजेपी में शामिल होने वाली अभिनेत्री और राजनेता जया प्रदा को मैदान में उतारा है.
आजम खान की विवादित टिप्पणी, कहा- ‘जो वोट नहीं डालेगा, वो राजनीतिक नपुंसक कहलाएगा’
आजम और जया प्रदा हैं आमने-सामने
ये बात तो जगजाहिर है कि आजम खान और जया प्रदा एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भाते है और जब जया समाजवादी पार्टी में शामिल थी तो वो इसी सीट से अपनी जीत दर्ज करा चुका है. इसलिए बीजेपी ने जया को आजम खान को टक्कर देने के लिए मैदान में उतारा है. इन दोनों की इस लड़ाई को देखकर लगता है जैसे ये वोटरों को लुभाने के लिए नहीं बल्कि अपनी पर्सनल दुश्मनी को चुनाव के मैदान में निभा रहे हो. जहां जया प्रदा बीजेपी प्रत्याशी आजम खान पर जुबानी हमले बोल रही है तो वहीं सपा प्रत्याशी भी कहा पीछे रहने वाले है वो भी जया प्रदा पर अपने तीखे शब्दों के बाण छोड़ते नजर आती हैं.

आजम खान पर हावी होने की कोशिश में जया
जया ने तो चुनाव के मैदान में बीजेपी की तरफ से कदम रखते ही आजम खान पर सीधा निशाना साधते हुए कहा था कि वो रामपुर में दानव का वध करने आयी हैं, बीजेपी ने उन्हें दानव का अंत करने के लिए भेजा है. बीजेपी प्रत्याशी के इस बयान पर आजम खान कहा चुप बैठने वाले थे. जया प्रदा को उन्हीं के बयान पर हमला बोलते हुए आजम खान ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी उनकी हत्या करना चहाती है. जिसके लिए उन्हें अपनी एक प्रत्याशी को रामपुर मुझे मारने के लिए भेजा है. वो कहती है कि मैं दानव हूं और वो मेरा वध करने आई है.
समाजवादी पार्टी के सबसे पुराने और खिलाड़ी नेता आजम खान हर जवाब का तोड़ जानते है इसलिए वो अब बीजेपी को उसी के जुबान में पलटवार कर रहे है. आजम खान ने शाहबाद में एक रैली को सबोंधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी के साथ तीन अधिकारियों पर भी फिर से बेहद गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अब रामपुर सीट का चुनाव खतरनाक रूप ले चुका है. देश के पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मेरे पीछे पड़ गए है. आजम खान ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि रामपुर की हर स ड़क पर मेरे नाम का पत्थर लगा हुआ है. अगर कोई इस बात से मुकर जाता है तो मैं अपना नाम अभी चुनाव से वापस ले लुगां. रामपुर जिला प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि वो मेरी यूनीवर्सिटी की पानी की टंकी का कनेक्शन काट रहे है वो मेरे बच्चों को प्यासा मार रहे है वैसे ही उनके बच्चे प्यासें मरेगे.
आजम खान के बयान के बाद जया प्रदा ने पलटवार किया और पुराने गंज में एक जनसभा में उन्होंने आजम को भाई कहते हुए कहा था कि उन्होंने कभी उन्हें अभ्रद शब्द नहीं बोले है क्योंकि ऐसे उनके संस्कार नहीं है. जया ने कहा कि वो आजम खान के मुंह पर कह सकती है कि वो झूठ बोल रहे है.
रामपुर सीट पर समाजवादी और बीजेपी प्रत्याशियों के बीच ये लड़ाई क्या नया मोड़ लेती है. ये देखना तो अपने में ही दिलचस्प होने वाला है फिलहाल इन दोनों की ये जुबानी जंग अपनी पार्टियों को कितना फायदा पहुंचाती है ये एक बड़ा सवाल है.
