VIDEO: नजरबंद किए बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह, बूथ पर जाकर किया था ये काम

अपना बुलंदशहर अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: बीजेपी प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह के एक वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने कड़ा एक्शन लिया है. आयोग ने भोला सिंह को पूरे दिन के लिए नजरबंद कर दिया वो अब जिले के किसी भी बूथ पर नहीं जा सकेंगे.

क्या है मामला?
दरअसल, बुलंदशहर में मतदान के दौरान भोला सिंह एक बूथ के अंद जाने लगे तो सुरक्षकर्मी ने उनको अंदर जाने से रोक दिया. फिर उन्होंने सुरक्षाकर्मी की किसी से फोन पर बात कराई जिसके बाद सुर7 कर्मी ने अमदर जाने दिया लेकिन बुलंदशहर प्रशासन पर तब प्रशन खड़े हो गए जब सुरक्षाकर्मी ने कहा कि, सांसद ने डीएम से फोन पर बात कराई थी और डीएम ने उन्हें अंदर जाने के लिए कहा था.

सांसद ने अदर जाकर क्या किया…
भोला सिंह अंदर निरिक्षण की बात कहकर बूथ के अंदर गए थे लेकिन वायरल वीडियो में वो बूथ के अंदर लोगों से बात कर रहे हैं. लोगों से आशार्वाद लेते दिखे बूथ के अंदर एक प्रतिनिधि का ये आचरण आचार सहिंता का उल्लंघन है. इसी के चलते आयोग ने भोला सिंह को दिनभर के लिए नजरबंद कर दिया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *